दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 20वें G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी आज रवाना

Daily Prime Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रस्थान कर गए, जहाँ 21 से 23 नवंबर तक 20वां G-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि पहली बार अफ्रीका महाद्वीप में G-20 नेताओं की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “One Earth, One Family, One Future” की भावना के साथ वैश्विक मुद्दों पर अपनी भूमिका प्रस्तुत करेगा। तीन दिवसीय इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण सत्रों में भाग लेंगे और कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Share This Article