बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास: एक साथ 3 अंतरराष्ट्रीय ISO सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला बोर्ड बना BSEB

Daily Prime Desk
1 Min Read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सभी शिक्षा बोर्डों को पीछे छोड़ दिया है। कभी बदनामी और ‘टॉपर घोटाले’ के आरोप झेलने वाला बिहार बोर्ड अब भारत का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है, जिसे एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं।

बिहार बोर्ड को ISO 9001:2015 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम), ISO/IEC 27001:2022 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) और ISO 15489-1:2016 (रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली) जैसे प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट मिले हैं। यह उपलब्धि दर्शाती है कि बोर्ड ने परीक्षा संचालन, डेटा सुरक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाया है।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि आधुनिक तकनीक, पारदर्शी प्रक्रियाओं और सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली के कारण यह सफलता मिली है। बिहार बोर्ड आज परीक्षा पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार के मामले में देश के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरा है।

Share This Article