ISRO का ऐतिहासिक कारनामा: ‘बाहुबली’ LVM3 ने लॉन्च किया अब तक का सबसे भारी अमेरिकी सैटेलाइट BlueBird-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसरो ने अपने शक्तिशाली ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM3 (Gaganyaan Launch Vehicle) के जरिए अमेरिका के अत्याधुनिक संचार सैटेलाइट BlueBird-2 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया है। करीब 6100 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट अब तक LVM3 द्वारा लॉन्च किया गया सबसे भारी पेलोड है।
यह सफल प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। इस मिशन के साथ ही इसरो ने यह साबित कर दिया है कि वह अब भारी वाणिज्यिक उपग्रहों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करने की पूरी क्षमता रखता है।
BlueBird-2 सैटेलाइट का मुख्य उद्देश्य स्मार्टफोन को सीधे सैटेलाइट से जोड़ना है। इसके जरिए भविष्य में मोबाइल नेटवर्क से वंचित दूरदराज और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी बिना टावर के कॉल और डेटा सेवाएं संभव हो सकेंगी। यह मिशन भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरिक्ष सहयोग का भी मजबूत उदाहरण है।




