देश

जनगणना 2027 की तैयारी तेज: सरकार ने जारी की 33 सवालों की सूची, घर और परिवार से जुड़ी जानकारी होगी दर्ज

केंद्र सरकार ने वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियों के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 33 सवालों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। यह सवाल जनगणना के पहले चरण यानी मकान सूचीकरण और आवास जनगणना (House Listing & Housing Census) के दौरान पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों के माध्यम से देशभर में घरों, परिवारों और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।

जारी सूची के अनुसार, जनगणना के दौरान घर के स्वामित्व, दीवार, फर्श और छत की सामग्री, कमरों की संख्या, पेयजल, बिजली, गैस, शौचालय, इंटरनेट जैसी सुविधाओं के साथ-साथ परिवार के सदस्यों और उनके पास मौजूद वाहनों की जानकारी भी ली जाएगी। सरकार का कहना है कि इस डेटा से देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी।

यह जनगणना देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया, शहरी और ग्रामीण विकास योजनाओं तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button