टी-20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बना

Daily Prime Desk
1 Min Read

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को कड़े संघर्ष के बाद 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य के करीब पहुंचकर भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

भारत इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुका है। अब 2026 में चौथी बार फाइनल में पहुंचकर टीम ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय टीम की इस उपलब्धि से देशभर में क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Share This Article