उत्तराखंडउत्तराखण्ड

उत्तराखंड में LPG संकट पर बड़ा फैसला: नई SOP लागू, 20% गैस जरूरी सेवाओं के लिए रिजर्व, देहरादून को मिला 31% कोटा

उत्तराखंड में चल रही कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने गैस सप्लाई को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू कर दी है।

नई व्यवस्था के तहत रोजाना उपलब्ध गैस का 20 प्रतिशत हिस्सा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए आरक्षित रखा जाएगा, ताकि आम जनजीवन और पर्यटन गतिविधियों पर इसका असर कम से कम पड़े।

राजधानी Dehradun को इस नई व्यवस्था में सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। शहर को कुल सप्लाई का 31 प्रतिशत कोटा आवंटित किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

सरकार का कहना है कि इस कदम से गैस वितरण में संतुलन आएगा और कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी। खासतौर पर आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button