देहरादून को मिली ₹401 करोड़ की सौगात: CM धामी ने शुरू की बड़ी योजनाएं, गंगा को साफ रखने के लिए बनेगा ड्रेनेज सिस्टम

Daily Prime Desk
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में करीब ₹401.86 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य के शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इन परियोजनाओं में सड़क, जल निकासी, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि ₹182 करोड़ की लागत से एक आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा, जो शहर के गंदे पानी को सुसवा नदी के माध्यम से गंगा में जाने से रोकेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल देहरादून में जलभराव की समस्या को कम करेगा, बल्कि गंगा नदी की स्वच्छता बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है।

Share This Article