अहमदाबाद | लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने में चंद घंटों का समय शेष रह गया है और उससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल ने देश में तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना व्यक्त की है| एग्जिट पोल से भाजपा गदगद है, वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि केन्द्र में अगली सरकार इंडिया गठबंधन बनाएगा| गुजरात भाजपा ने राज्य में लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप का दावा किया है| वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि राज्य में वह कम से कम 4 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और 12 सीटों पर भाजपा को कड़ी टक्कर देगी| गुजरात भाजपा के नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट दिया है| इसमें कोई दो राय नहीं कि भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी| भाजपा नेताओं का यह भी कहना है कि क्षत्रिय आंदोलन का चुनाव नतीजों पर कोई असर नहीं होगा| वहीं गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने राज्य में चार सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार गुजरात की जनता भाजपा को अपनी ताकत दिखाएगी| गोहिल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस 12 सीटों पर कड़ी टक्कर देगी| इससे पहले गुजरात कांग्रेस के प्रमुख जगदीश ठाकोर ने दावा किया था कि भाजपा के विजय रथ पर कांग्रेस ब्रेक लगाएगी| दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) नेता इसूदान गढवी ने कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है| गुजरात में कांग्रेस-आप का गठबंधन भरुच और सुरेन्द्रनगर सीटें जीत रहा है| गौरतलब है कि 1 जून को सामने आए एग्जिट पोल के नतीजे भाजपा के पक्ष में बताए गए हैं| कल यानी 4 जून को नतीजे सामने आ जाएंगे| अगर एग्जिट पोल का अनुमान सही साबित होता है तो मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगाएगी| हांलाकि कांग्रेस को अपनी जीत की उम्मीद है|
भाजपा का गुजरात में क्लीन स्वीप का दावा, कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत की उम्मीद

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

