कक्षा 9 में तीसरी भाषा लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र को दी सलाह

Daily Prime Desk
1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की कक्षा 9 से तीन-भाषा नीति लागू करने पर चिंता व्यक्त की है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने केंद्र सरकार से मौखिक रूप से कहा कि कक्षा 9 में तीसरी भाषा शुरू करने से छात्रों पर अतिरिक्त शैक्षणिक दबाव पड़ सकता है। अदालत ने सुझाव दिया कि यदि नई भाषा लागू करनी है तो इसकी शुरुआत शुरुआती कक्षाओं से की जानी चाहिए।

Share This Article