NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी सख्त, बोले- पेपर लीक रोकना पूरे देश की जिम्मेदारी

Daily Prime Desk
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकना पूरे देश की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी सहयोगी दलों से ऐसी परीक्षा प्रणाली विकसित करने की अपील की, जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने संसद के सुचारू संचालन पर भी जोर देते हुए विपक्ष से रचनात्मक सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश और युवाओं के हित सर्वोपरि होने चाहिए।

Share This Article