दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी IBM ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने राजस्व वृद्धि (Revenue Growth) के अनुमान को घटा दिया है। कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसका प्रदर्शन बाजार की अपेक्षाओं से कमजोर रहा।
IBM के अनुसार, दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 17.16 अरब डॉलर रहा, जबकि विश्लेषकों ने 17.58 अरब डॉलर का अनुमान लगाया था। वहीं समायोजित प्रति शेयर आय (Adjusted EPS) 2.93 डॉलर रही, जो अनुमानित 2.97 डॉलर से कम है।
कंपनी ने अब पूरे वर्ष के लिए 4% से 5% राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रखा है। इससे पहले अप्रैल में IBM ने 5% से अधिक वृद्धि का अनुमान जताया था।
IBM के CEO अरविंद कृष्णा ने बताया कि Z मेनफ्रेम कंप्यूटर और ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर की बिक्री उम्मीद से कमजोर रहने का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ा। हालांकि कंपनी ने AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और उत्पादकता बढ़ाने वाली तकनीकों में निवेश जारी रखने की बात कही है।


