गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का तृतीय सत्र, अधिसूचना जारी

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड विधानसभा का इस वर्ष का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। लोकभवन से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को विधानसभा सत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सत्र के आयोजन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। गैरसैंण में होने वाले इस सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Share This Article