अहमदाबाद | दक्षिण गुजरात के नवसारी वलसाड डांग दादरा नगर दमन दाहोद और छोटा उदेपुर में प्री मानसून एक्टिविटी के तहत बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुजरात में मानसून की औपचारिक एंट्री 15 जून के आसपास हो सकती है| अगले तीन दिनों में मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगा| आमतौर पर महाराष्ट्र के बाद गुजरात में भी मॉनसून जल्दी आ जाता है ऐसे में अगर महाराष्ट्र में 10 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है तो गुजरात में 13 जून तक मानसून आ सकता है| गुजरात की राजधानी गांधीनगर में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है| इन दिनों गांधीनगर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है| मौसम विभाग के मुताबिक गांधीनगर में पूरे हफ्ते भीषण गर्मी जारी रहेगी| आईएमडी के मुताबिक पूरे सप्ताह गांधीनगर का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है| गुजरात में अगले पांच से सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। 9 जून को गिर सोमनाथ, अरावली, दाहोद, महिसागर, छोटाउदेपुर, नर्मदा, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड में बारिश होगी। अमरेली, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, अरावली, वडोदरा, नवसारी, वलसाड और दाहोद में बारिश होगी। 10 जून को अमरेली, जूनागढ़, भावनगर, गिर सोमनाथ, अरावली, नवसारी, वलसाड, दाहोद और वडोदरा में बारिश होगी, 12 जून को भावनगर, जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, अरावली और पंचमहल जिलों में बारिश होगी। दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच मौसम के जानकर अंबालाल पटेल ने राहत भरी भविष्यवाणी की है| अंबालाल पटेल ने प्रदेश में मानसून की जोरदार एंट्री की संभावना जताई है। गुजरात में आंधी-तूफान के साथ मॉनसून की शुरुआत होगी| अंबालाल पटेल के मुताबिक 15 जून के आसपास प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुआई लायक बारिश होगी| मानसून की शुरुआत में गुजरात में हवा की गति तेज़ होगी| मानसून की शुरुआत में भारी बारिश होगी| 10 जून से मॉनसून मुंबई से गुजरात की ओर बढ़ेगा| 8 जुलाई को अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा।
गुजरात में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू, अगले सप्ताह मानसून के दस्तक देने की संभावना

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

