महाराष्ट्र:मानसून की दस्तक के बाद भारी बारिश से मुंबई में यलो अलर्ट जारी

2 Min Read

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के कुछ स्थानों पर 62-87 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। रविवार को भारी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियां डूब गई। मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई के पूर्वी हिस्सों में 61.29 मिमी और पश्चिमी क्षेत्रों में 73.78 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने कहा, "अगले तीन से चार दिनों के भीतर मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के विभिन्न स्थानों पर 62-87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है।" बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, "रविवार रात 11 से 12 बजे तक एक घंटे की अवधि में 55-77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।"

महानगर के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र की अनुकूल परिस्थिति के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून की अपनी सामान्य अवधि से दो दिन आगे बढ़ गया है। बता दें कि मानसून आमतौर पर 11 जून तक आता है, लेकिन पिछले साल अरब सागर के ऊपर चक्रवात बिपरजॉय के कारण इसकी शुरुआत 24 जून को हुई थी। मौसम एजेंसी ने महानगरों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों को आज अपने घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। 

Share This Article