दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में आसिफाबाद रोड-रेचनी रोड स्टेशनों पर तीसरी लाइन के इंटरलाकिंग कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस रूट पर ट्रेनें विशाखापत्तनम-दुव्वाडा-विजयवाड़ा-वारंगल-बल्लारशाह के बजाय विजयनगरम-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। एपी एक्सप्रेस को 22 जून से पांच जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। 24 और 28 जून व एक और पांच जुलाई को स्वर्ण जयंती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 23, 26, 30 जून व तीन जुलाई को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी एपी व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

