मुंबई की अधिकांश हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि बारिश की शुरुआत गरज चमक के साथ हुई, लेकिन शहर में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है। रेलवे और बेस्ट बस उपक्रम की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं कुछ देरी को छोड़कर सामान्य रहीं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। मुंबई में 9 जून को मानसून के आने के बाद पिछले दो दिनों से महानगर में बारिश नहीं हुई थी। इससे महानगर में मौसम उमस भरा था। हालांकि शुक्रवार सुबह हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दो दिन पहले हुई बारिश से मुंबई में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस दौरान 150 एमएम से अधिक बरसात दर्ज की गई थी।
मुंबई में बारिश से सुहाना हुआ मौसम

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

