पंचमहल | जिले के शनियाळा गांव में एक महिला ने अपने सगे भतीजे के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया| महिला के अपने भतीजे के साथ नाजायज संबंध थे, लेकिन उसकी दूसरी युवती के साथ शादी हो गई| जिसे महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे की हत्या कर दी| जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिले की घोघंबा तहसील के शनियाळा गांव में रहनेवाले 22 वर्षीय संजय राजेश बंजारा की लाश उसके घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद हुई थी| दामावाव पुलिस ने दुर्घटना मौत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की| जांच में जो तथ्य सामने आए उसे देख पुलिस भी चौंक उठी| जांच में खुलासा हुआ कि संजय के पड़ौस में उसकी 27 वर्षीय चाची काजल रहती थी| काजल के अपने 5 साल छोटे संजय के साथ नाजायज संबंध थे| काजल की संजय के साथ रहने की इच्छा थी, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नही था| परिवार ने संजय की अन्य युवती के साथ शादी करवा दी| संजय की अन्य युवती से शादी काजल बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने अपने भतीजे को ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया| संजय से पहले काजल का गांव के ही विनोद बंजारा नामक युवक के साथ प्रेम संबंध थे| संजय को ठिकाने लगाने के लिए काजल ने विनोद से मदद मांगी| हांलाकि विनोद ने काजल से कहा कि वह पहले दोनों से किसी एक को चुने| काजल ने विनोद के साथ प्रेम संबंध बनाए रखने का वादा किया| जिसके बाद काजल और विनोद ने संजय की हत्या की साजिश रची| योजना के मुताबिक काजल ने गांव से बाहर नौकरी करते संजय को फोन कर घर बुलाया| फोन मिलते ही संजय 13 जून को अपने घर पहुंच गया और रात काजल से मिला| रात को दोनों बिस्तर में सो रहे थे, उस वक्त काजल ने संजय से लाइट बंद करने को कहा| काजल के कहने पर संजय ने लाइट बंद कर दी| जिसके बाद कमरे में पहले से मौजूद विनोद ने काजल के साथ मिलकर संजय पर तीक्ष्ण हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसका शव घर के निकट कुएं में फैंक दिया| इस खुलासे के बाद दामावाव पुलिस ने काजल और उसके प्रेमी विनोद को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है|
चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर सगे भतीजे की हत्या कर दी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

