अहमदाबाद | मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएचओ) ने बावला तहसील में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक मल्टी स्पेश्यालिटी होस्पिटल को सील कर दिया| साथ ही बगैर किसी डिग्री की प्रैक्टिश कर रहे डॉक्टर को दबोच लिया| स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद जिले की बावला तहसील के केराला गांव में अनन्या मल्टी स्पेश्यालिटी होस्पिटल है, जहां बगैर किसी डिग्री के फर्जी डॉक्टर प्रैक्टिश कर रहा था| इसकी भनक लगते ही मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने फर्जी डॉक्टर को दबोच लिया| साथ ही अनन्या मल्टी स्पेश्यालिटी होस्पिटल को सील कर दिया| इस घटना से गैरकानूनी रूप से प्रैक्टिश करने वाले फर्जी डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है| ऐसे फर्जी डॉक्टरों का मुख्य उद्देश्य पैसा कमा होता है और ऐसे चिकित्सकों से उपचार कराने का मतलब अपनी जान जोखिम में डालना| राज्य में ऐसे कई फर्जी डॉक्टर पकड़े जा चुके हैं, जो पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड करते थे| इलाज के लिए मरीज को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करना चाहिए या फिर किसी योग्य डॉक्टर से उपचार कराना चाहिए|
केराला गांव स्थित मल्टी स्पेश्यालिटी होस्पिटल सील, नकली डॉक्टर भी हत्थे चढ़ा

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

