गांधीनगर| राज्य में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से एक और बच्ची की मौत की खबर सामने आई है| गांधीनगर जिले की दहेगाम तहसील के अमराजी मुवाडा की 7 वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई| फिलहाल राज्य में 15 से अधिक चांदीपुरा वायरस के संदिग्ध मामले सामने आए हैं और उसमें 10 जितने बच्चों की मौत हो चुकी है| इससे पहले आज अहमदाबाद के असारवा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मेहसाणा के एक बच्चे की मौत हो गई थी| असारवा सिविल अस्पताल में अब भी 5 बच्चों का उपचार चल रहा है| अहमदाबाद के चांदलोडिया के एक और आंबावाडी के एक बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| बता दें कि यह वायरस सबसे अधिक 9 महीने से लेकर 14 वर्षीय बच्चों को दिखाई देता है| राज्य में अब तक 10 बच्चों की इस संदिग्ध रोग से मौत हो चुकी है| राज्य के पंचमहल, मेहसाणा, अरवल्ली, साबरकांठा और महीसागर में इस वायरस के लक्षण देखने को मिल रहे हैं| इन जिलों में कई बच्चों का उपचार चल रहा है| राज्य में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है| बच्चों को सीधे अपनी चपेट में लेनेवाले इस वायरस को लेकर राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में है| राज्य सरकार के प्रक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि इस मामले में कई सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं| उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की मौत की वजह सामने आएगी|
संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से एक और बच्ची की मौत, अब तक 10 बच्चों को निगल चुका है

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

