रांची : झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आ रहे हैं। सिर्फ 16 दिनों में 44 लाख 30 हज़ार से ज्यादा महिलाओं ने योजना में अपना नाम दर्ज करवाया है। इनमें से 41 लाख 60 हज़ार आवेदनों को मंज़ूरी भी मिल गई है, जो कुल आवेदनों का 93.9 प्रतिशत है। 21 अगस्त से इन सभी महिलाओं के खातों में सम्मान राशि आनी शुरू हो जाएगी। हर महीने की 15 तारीख को यह राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में 11 से 15 तारीख के बीच राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना को मिल रहे ज़बरदस्त समर्थन से पता चलता है कि राज्य की महिलाएं इसे लेकर कितनी उत्साहित हैं। सरकार का कहना है कि योजना के तहत अभी लाखों महिलाओं को जोड़ा जाना बाकी है। मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत, सीएम हेमंत सोरेन बोले- साजिश नहीं होती, तो कई महीने पहले मिल जाता लाभ 41 लाख 60 हज़ार बहनों (93.9प्रतिशत) का आवेदन सत्यापित कर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई मात्र 16 दिनों में करीब 42 लाख आवेदन सत्यापित करने का रिकॉर्ड बना मंईयां सम्मान योजना से अभी भी लाखों बहनों को जोड़ना बाक़ी 21 अगस्त से प्रमंडल वार सभी सत्यापित बहनों के खातों में सम्मान राशि जानी शुरू होगी अगले माह से हर महीने की 15 तारीख़ को सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में चली जाएगी।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाः 44 लाख से ज्यादा बहनों का रजिस्ट्रेशन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

