दिल्ली-NCR में बारिश का असर, तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी

1 Min Read

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश देखने को मिली। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिला। सुबह-सुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

वहीं, बुधवार को राजधानी में धूप खिलने से लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की संभावना जताई। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

मौसम विभाग ने शुक्रवार से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 93 फीसदी से 57 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा।
 

Share This Article