अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 सितंबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रहे हैं| खास बात यह है कि तीसरी प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी पहली बार गुजरात आ रहे हैं| 15 और 16 सितंबर को गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे| अपनी गुजरात यात्रा के दौरान पीएम मोदी सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा राजभवन में राजनीतिक समीकरण और प्रशासन को लेकर बैठक कर सकते हैं| 16 सितंबर को पीएम मोदी रिन्युअल एनर्जी को लेकर होनेवाले एक्सपो और अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवा का उदघाटन भी करेंगे| इसके पश्चात पीएम मोदी अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में भाजपा के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे| 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्म दिन है, लेकिन उस दिन का अब तक कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है| बता दें कि अपने जन्म दिन 17 सितंबर को पीएम मोदी अपनी माता हीरा बा का आशीर्वाद लेने जरूर आते थे| हीरा बा के निधन के बाद पीएम मोदी उनके निवास पर जा सकते हैं, हांलाकि इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है| बता दें कि पीएम मोदी की माता हीरा बा का 30 दिसंबर 2022 को 99 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया था| हीरा बा अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में रहती थीं| जहां पीएम मोदी अपने जन्म दिवस पर माता का आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते थे|
पीएम मोदी 15 सितंबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

