जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में हेलेन तूफान ने ली 200 की जान 

1 Min Read

वाशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में हेलेन तूफान से हुई मौतों की सूचना के बाद इससे मरने वालों की संख्या 200 तक पहुंच गई। मीडिया रिपोर्ट में जॉर्जिया के अधिकारियों ने आठ और उत्तरी कैरोलिना ने तीन और लोगों की मौत की जानकारी दी है जिसके बाद मृतकों की संख्या 189 से बढ़कर 200 हो गई है। पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना के पहाड़ों में लोगों को खोजने और बचाव अभियान जारी था। तूफान का सबसे ज्यादा असर इसी क्षेत्र में हुआ है। हेलेन तूफान पिछले गुरुवार को उत्तरी फ्लोरिडा से तट से टकराया था।

Share This Article