Uttarakhand: यहां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बाघिन की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

admin
1 Min Read

रामनगर: रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के रिंगौड़ा बीट क्षेत्र में एक बाघिन का शव मिला। इससे आधिकारियों में हड़कंप मच गया।   प्रथम दृष्ट्या बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष बताई जा रहा है।

घटना मंगलवार की है। जब रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के रिंगौड़ा बीट वनकर्मी गश्त पर थे। तभी उन्होंने कोसी नदी के किनारे पेड़ के पास एक बाघिन का शव देखा। जिससे हड़कंप मच गया। डीएफओ ने बताया कि बाघिन की उम्र 8 से 10 वर्ष के आसपास है। उसके नाखून और दांत घिस चुके हैं। बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

Share This Article