Uttarakhand weather Update: इन जिलों में आज भी बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। पहाड़ों पर जमकर बर्फवारी हुई, वहीं कई जगह ओले भी गिरे।

उधर, केदारनाथ धाम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का अनुमान है। प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने  बताया कि देहरादून , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, हरिद्वार जिले में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Share This Article