Uttarakhand: खाई में गिरी बोलेरो कार, 2 लोगों की मौत

admin
1 Min Read

रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर घोलतीर-शिवानंदी के बीच एक वाहन दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन बोलेरो कैम्पर (UK02CA- 0826) था जिसमे 2 व्यक्ति सवार थे, जोकि लगभग 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर 1 शव को बरामद किया। जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। SDRF टीम ने देर रात्रि तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकाला। शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतको इस पहचान दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह, गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह,निवासी – ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

 

Share This Article