भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी जाने कितने संपत्ति के हैं मालिक, सरकारी नौकरी पर हैं पत्नी

admin
1 Min Read

देहरादून: पौड़ी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को पौड़ी में नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति का ब्योरा दिया।
अनिल बलूनी को पास कुल 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 401 रुपये की चल अचल संपत्ति है। जबकि राज्यसभा चुनाव के दौरान उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 62 लाख 84 हजार 410 रुपये थी और कुल देनदारी 18 लाख 50 हजार 962 रुपये थी।
इसमें चल संपत्ति में उनके पास 38 लाख 71 हजार 901 रुपये व अचल संपत्ति के रूप में 71 लाख 55 हजार 500 रुपये है। उनकी पत्नी दीप्ति जोशी के पास 1 करोड़ 44 लाख 98 हजार 890 रुपये की चल अचल संपत्ति है।

बताया जाता है कि अनिल बलूनी मोदी शाह के करीबी हैं। वे संगठन पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। अनिल बलूनी बीजेपी के राष्ट्री प्रवक्ता भी रह चुके हैं। बीजेपी संगठन में अनिल बलूनी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बीजेपी महिला मोर्चा, बीजेपी आईटी सेल के साथ ही कई राज्य इकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Share This Article