Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि  4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार  छह अप्रैल के बाद प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा।  मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तेज धूप निकलने से गर्मी और सताएगी।

 

Share This Article