Dream 11: रुद्रप्रयाग के रिंकू बने रातों-रात करोड़पति, ऐसे जीते दो करोड़

admin
1 Min Read

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में कई युवा Dream11 में अपनी टीम बनाकर करोड़ों रुपए जीत चुके हैं। अब रुद्रप्रयाग के रिंकू की  किस्मत चमकी  है। ऊखीमठ के दैड़ा गांव के रहने वाले रिंकू नेगी ने Dream 11 में 2 करोड की धनराशि जीत ली है।

आपको बता दें कि प्रमोद उर्फ रिंकू अक्टूबर 2023 से ड्रीम 11 में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महज छः माह के भीतर अपनी टीम बनाकर करोड़पति बनने वाले प्रमोद ने बीते रोज आयोजित हुए चेन्नई सुपरकिंग्स एवं कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच की अपनी टीम में रविन्द्र जडेजा को कप्तान जबकि रितुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया था।

उनकी इस टीम ने 23 करोड़ वाले कांटेस्ट में न केवल 819 अंकों के साथ नंबर वन की रैंक हासिल की बल्कि वह दो करोड़ की धनराशि जीतने में भी कामयाब रहे। उनकी इस उपलब्धि पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Share This Article