Uttarakhand weather Update: इन जिलों में बारिश का अलर्ट

admin
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को देहरादून , उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

Share This Article