एसएसपी ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

admin
1 Min Read

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में बने ईवीएम स्ट्रांग रूम का एसएसपी देहरादून ने निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में नियुक्त पुलिस, अर्द्ध सैनिक बलों को सुरक्षा के समबन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में सभी 10 विधान सभाओं की ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस, अर्द्ध सैनिक बलों को सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

Share This Article