भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल

admin
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के सबसे बड़े मोहल्ले खुड़बुड़ा में एक भीषण अग्निकांड की घटना घटित हुई, जिसमें 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशकत कर आग पर काबू पाया।
राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की घटना घटित हुई। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त यह हादसा घटित हो गया। गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया। यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भीषण अग्निकांड से आसपास लोगों में दहशत का माहौल है।

Share This Article