कोटद्वार, पौड़ी। ग्रीष्म काल में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर जन-जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत एक ओर जहां वन, कृषि व उद्यान विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगो को वनाग्नि से होने वाले नुकसान व इसकी रोकथाम को लेकर जानकारी दी जा रही है, वहीं शिक्षण संस्थानों में शिक्षणरत्त छात्रों के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक किया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद गौड ने बताया कि जनपद के सभी हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट स्कूलों में शिक्षणरत्त छात्रों को वनाग्नि को लेकर शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही वनाग्नि से वन्य जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों को होने वाले नुकसान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका से छात्रों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को वनाग्नि के प्रति जागरुक करने का उद्देश्य है कि छात्र घर जाकर अपने अभिभावकों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक कर सकें।
ग्रीष्म काल में वनाग्नि को रोकने के लिए चलाया जा रहा है जन-जागरुकता अभियान

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

