देहरादून। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को पांचों लोकसभा सीटों पर मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों, पार्टी संगठन की रणनीतिक कुशलता, कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत और जनता के अपार प्यार और स्नेह का परिणाम है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर तीसरी बार भाजपा का परचम लहराया है।
महाराज ने की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकत

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

