पण्डित दीन दयाल नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित

admin
1 Min Read

देहरादून। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने महानगर अंतर्गत धर्मपुर विधानसभा पण्डित दीन दयाल नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में देहरादून नगर निकाय चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में मतदाता सूचि एवं अन्य महत्वपूर्ण आवश्यक बिन्दूओं पर उपस्थित शक्तिकेन्द्र संयोजकों एवं अन्य पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव सिंहल ने की। बैठक में प्रकाश सुमन ध्यानी, अजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्श, महानगर महामंत्री मंडल प्रभारी बिजेन्द्र थपलियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, मंडल महामंत्री आशीष गिरि, किशन शर्मा एवं समस्त अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, निवर्तमान पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

Share This Article