देहरादून, 09 मई। पिथौरागढ़ पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किये। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर आज पिथौरागढ़ पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। यहां होटल होलीडे होम में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें आगामी निकाय और नगर निगम के चुनाव को लेकर विचार विमर्श और चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर सभी लोगों से 25 मई तक सुझाव मांगे गए हैं। जिसमें मीडिया कोऑर्डिनेटर समेत तमाम पदाधिकारी को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में प्रत्याशियों का चयन करें और उन्हें आगामी चुनाव के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी सभी वार्ड में चुनाव लड़ने के साथी निगम के चुनाव भी बड़ी शिद्दत से लड़ेगी। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि वह कुमाऊं के सभी जिलों का दौरा करने के बाद गढ़वाल के सभी जिलों के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री डीएस कौटिल्य, प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह, श्रीकांत खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश अधिकारी,जावेद आदि उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, जारी किये दिशा निर्देश

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

