देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा देहरादून में आयोजित 9वीं अंतर विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस की ओर प्रतिभाग करने वाली टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर को पुलिस टीम को शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 9वीं अंतर विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल देहरादून में आयोजित हुई थी। जिसमें राज्य की 42 टीमें/आइटीबीपी/ पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता को उत्तराखंड पुलिस टीम द्वारा तीसरी बार जीत प्राप्त की एवं उपरोक्त टीम के कप्तान जन्मेजय खंडूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी थे। जिनके नेतृत्व में पुलिस टीम विजय रही तथा द्वितीय स्थान शिक्षा विभाग एवं तृतीय स्थान यूजेवीएनएल रही। इसके अतिरिक्त पुरुष युगल विजेता- एसआई महेश कंडवाल एवं मनीष पांडे रहे। पुरुष एकल उपविजेता-युगल किशोर गौड, महिला एकल म.का. प्राची अवस्थी देहरादून, महिला युगल- म.का. काव्यांजलि एवं प्राची देहरादून रहे। अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 9वीं अंतर विभागीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रूपये का पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की है।
पुलिस महानिदेशक ने किया पदक प्राप्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

