पुलिस ने किया हत्या की घटना का सफल अनावरण

admin
2 Min Read

चमोली। थाना थराली पुलिस टीम ने हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को भवनराम पुत्र भजनराम निवासी ग्राम एरेठा देवाल द्वारा थाना थराली पर स्वयं के पिता भजनराम की 06 मई को अभियुक्त महेन्द्र सिह आदि द्वारा हत्या करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध सख्या 17/2024 धारा 302 भादवि व अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पन्त द्वारा सम्पादित करते हुये अभियोग में धारा 3 (2) (वी) एससी/एसटी एक्ट की वृद्धि की गयी तदोपरान्त अभियोग की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग प्रमोद शाह द्वारा सम्पादित की गयी। उक्त प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी करते हुये अभियुक्त महेन्द्र सिह रावत पुत्र दलीप सिह को उसके घर ग्राम मौडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया गया, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय गोपेश्वर के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पन्त, उप निरीक्षक विनोद सिह रावत, पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस राकेश
व पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस राजेश शामिल थे।

Share This Article