देहरादून 5 जून। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा अखिल भारतीय महिला आश्रम सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक देहरादून में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के अध्यक्ष, जिला जज के आदेश अनुसार तथा सचिव के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओ के मध्य ‘सांसे हो रही कम आओ पेड़ लगे हम’ विषय पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं अपने हुनर का प्रयोग बखूबी किया। साथ ही प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा छात्राओ को ग्लोबल वार्मिंग तथा वृक्षारोपण से किस तरह से हमारा सॉइल एरोजन रुक जाता है आदि विषयों पर जागरूक किया गया। इसके साथ ही प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एनवायरमेंटल प्रोटक्शन एक्ट की भी जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। अंत में छात्राओं ने एक लीची का पौधा लगाकर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आश्रम की 80 छात्राएं तथा सचिव महिला आश्रम श्रीमती सुषमा अग्रवाल के साथ-साथ वार्डन रीमा गुप्ता भी उपस्थित थी।
पर्यावरण जागरूकता शिविर का आयोजन

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

