देहरादून। आगामी 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण देश मे लागू होने वाले नये कानूनों के संबंध में दून पुलिस द्वारा लगातार आम जन को जागरूक किया जा रहा है। एसएसपी देहरादून द्वारा नये कानूनों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक करने के लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किये है। 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण देश मे 03 नये कानून भारतीय न्याय सहिंता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो रहा हैं। इसके क्रियान्वयन के संबंध में आम जन को जागरूक करने के लिये व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के सभी अधीनस्थों को एसएसपी देहरादून द्वारा निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम मे कोतवाली मसूरी, थाना रायवाला, थाना चकराता, थाना रानीपोखरी, कोतवाली पटेलनगर तथा थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा अपने अपने सम्पूर्ण थाना क्षेत्रों में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नए आपराधिक कानून के संबंध में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। अलग अलग थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर ,पंपलेट वितरण कर तथा थाना व चौकियों के नोटिस बोर्ड पर नए कानून से संबंधित पंपलेटस चस्पा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
दून पुलिस ने किया आम जन को जागरूक

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

