देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आयोजित विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की आज विश्व शांति की कामना के साथ सम्पन्न हो गये हैं। इस अवसर पर देश के चहुमुखी विकास और देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से पूर्णाहुति दी गई। नौ कन्याओं के पैर धोकर, उनको मंगल तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर चुन्नी उड़ाई गई और हलुआ, पूड़ी, चने का भोग लगाया गया। मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी ने बताया की आज नौ कन्याओं को नौ औषधिय पौधे भेंट कर विधिवत हरेले पर्व का शुभारंभ हो गया है। अब पूरे श्रावण मास में लोगों को पोंधारोपण के साथ-साथ पोंधों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया जाएगा। माता वैष्णो देवी के विशेष श्रृंगार के साथ आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। आचार्य डा. बिपिन जोशी अपनी टीम के साथ हरेला पर्व मनाने कुमाऊ की ओर प्रस्थान कर गए। लोगों को वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में सचिव उत्तराखण्ड सरकार हरि चन्द्र सेमवाल, डा. मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी गीता जोशी, आचार्य विकास भट्ट, पण्डित अनुसूया प्रसाद पंत, कलावती देवी,गोपाल उप्रेती, हेमा उप्रेती,एडवोकेट तनुज जोशी , पण्डित गणेश बिजलवान, अरविंद बडोनी, ऋषिपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विशेष गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान संपन्न

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

