मंत्री रेखा आर्या ने किया मोटरमार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

admin
1 Min Read

देहरादून 24 जुलाई। उत्तराखंड सरकार में महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आज अपनी सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला मंडल में बसौली-पोखरी-नाईढोल मोटरमार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। उक्त मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य की कुल लागत 2 करोड़ 69 लाख 55 हजार है, क्षेत्रीय जनता लंबे समय से इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाती आयी है जो कार्य आज से प्रारम्भ गया है। क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मलित है और विकास के लिए में सतत रूप से निरंतर प्रयत्नशील हूँ। निश्चित ही मोटर मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बहुत लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती तारा नयाल, मंडल महामंत्री श्रीमती पुष्पा नयाल, श्रीमती पुष्पा डंगवाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू नेगी, मंडल मंत्री आशीष भाकुनी, प्रकाश राम, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भूपाल रावत, मदन सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, विजय वर्मा, गोविंद प्रसाद, जगदीश पंत, भरत भाकुनी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Share This Article