सोहना विधानसभा : कांग्रेस में मचा घमासान

admin
2 Min Read

देहरादून, 31 अगस्त। हरियाणा सोहना विधानसभा में कांग्रेस के अंदर रोचक चीजे निकलकर सामने आ रहीं है। इस विधानसभा सीट पर टिकट की दावेदारी को लेकर घमासान मचा हुआ हैं। कांग्रेस पार्टी के आला नेता यह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं की आखिर टिकट किसे दे। पार्टी के अंदर एक तरफ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी दावेदारी कर रहे है, तो दूसरी तरफ एडवोकेट विजय चौधरी। एडवोकेट विजय चौधरी पूर्व में दिल्ली ओबीसी विभाग के चेयरमैन रहे है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और एडवोकेट विजय चौधरी दोनो मूलतः सोहना विधानसभा के निवासी है, दोनो का पैतृक गांव भी सोहना विधानसभा में आता है। विजय चौधरी का गांव उल्लावास है सोहना विधानसभा में, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दोनो की दावेदारी को लेके गंभीर रूप से विचार कर रहा है। सोहना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित एक विधान सभा क्षेत्र है। यह गुड़गांव लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। वर्ष 2009 के विधान सभा चुनाव मे यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धरमबीर सिंह ने जीत दर्ज कराई थी। सोहना विधानसभा सीट हरियाणा की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार सोहना विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।

Share This Article