महा सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए रायपुर विधानसभा की बैठक आयोजित

admin
2 Min Read

देहरादून, 09 सितंबर। उत्तराखण्ड भाजपा संगठन पर्व के निमित महा सदस्यता अभियान 2024 को सफल बनाने के लिए रायपुर विधानसभा की बैठक विधायक उमेश शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल एवं रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 11:30 बजे रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा के निवास स्थान पर रायपुर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल ने बताया कि वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने महा सदस्यता अभियान 2024 आरम्भ किया हुआ है। जिसे हम सभी को एक जुट होकर सफल बनाना है। हमें भाजपा की विचारधारा वाले लोगो तक पहुंच कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलानी है। बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए योजना भी बनाई गई। बैठक मे तय किया गया कि विधानसभा के सभी मंडलों पर शक्ति केंद्रों एवं बूथों तक सदस्यता महा अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, अर्चना बागड़ी, तीनों मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, सहसंयोजक उपस्थित रहे।

Share This Article