कोटद्वार, 19 सितंबर।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत हल्दुखाता–मंदेवपुर में पिछले वर्ष हुए भूमि पूजन के बाद से कई जगह कार्य शुरू ना होने की सूचना का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया भाबर क्षेत्र के मिलन चौक पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शुरू ना होने की सूचना जैसे ही प्राप्त हुई। उसका संज्ञान लेते है वहां तत्काल कार्य शुरू करा दिया गया है। जो समय सीमा के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को आवाजाही के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मिलन चौक हल्दुखाता पहुंचकर मिलन चौक से जसोधरपुर की और बन रही क्योंकि इतनी स्ट्रांग इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का निरीक्षण कर गुणवंता की जांच करी और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा दिसंबर 2023 में 240.89 लाख की लागत से हल्दुखाता-मंदेवपुर के विभिन्न स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 15 किलोमीटर की स्वीकृति मिली थी जिस पर कार्य गतिमान है।
विधानसभा अध्यक्ष ने टाइल्स रोड का निरीक्षण कर गुणवंता की जांच करी

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

