देहरादून,। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस आई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि उत्तराण्ड में साइबर हमले से सरकारी कामकाम पिछले तीन दिनों से ठप्प पडे़ हुए है। राज्य में सरकारी कामकाज पूरी तरह अवरूद्व हो रहे है। उन्होंने कहा आईटीडीए के डेरा सेंटर से होस्ट होनी वाली सभी 186 एप्लिेशन और वेबसाइट बन्द है, जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर दर्ज होने वाली शिकायतों के साथ सचिवालय में भी ई फाईलिंग का भी काम पूरी तरह अवरूद्व हुआ हैं। उन्होंने कहा पर्यटन विभाग सहित जनता के अपुणी पोर्टल के तहत बनने वाले जरूरी प्रमाण पत्र भी पिछले 3 दिन से नही बन पा रहे हैं। जिससे पूरा सरकारी डाटा सामाप्त भी हो सकता हैं। उन्होंने कहा की साइबर हमला कर किसी भी नेटवर्क कंप्यूटर सिस्टम या डिजिटल डिवाइस तक अनाधिकृत पहॅुच के माध्यम से डेरा एप्लिकेशन या अन्य परिसंपत्तियों को चुराने, उजागर करने, बदलने, अक्षम करने या नष्ट करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तरह से साइबर हमलावार महत्वपूर्ण डाटा को चुराने का कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। महिलाओं के साथ आये दिन बलात्कार, हत्या और छेड़छाड़ की घटना आम हो गई हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
भाजपा सरकार साइबर वेबसाइटों की सुरक्षा में भी नाकाम : विकास नेगी

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

