देहरादून, 10 अक्टूबर। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन से जुड़े वाहन चालकों की विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्कूल वैन चालकों ने ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर पर अपनी राय रखी व लाल तपडड हरिद्वार रोड पर बने ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर का चालकों ने विरोध करने का फैसला किया। प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि ऑटोमैटिक फिटनेस सेंटर दूर होने के कारण स्कूल वैन आवाजाही 50 किमी लगभग बड़ जायेगी, जिस कारण पूरा दिन फिटनेस कराने में बीत जायेगा। फिटनेस का समय सुबह 10बजे से श्याम 6बजे तक है। स्कूली बच्चों को घर छोड़कर दोपहर 3बजे तक स्कूल वैन चालक फ्री होते है। इसके बाद फिटनेस सेंटर पहुंचने के लिए हमे 45 से 60 मिनट का समय लगेगा और यदि फिटनेस सेंटर पर पहुंचकर नंबर नहीं लगा तो पुनः दूसरे दिन आना पड़ेगा जिससे स्कूल वैन चालक पर अर्थिक बोझ भी पड़ेगाI सचिन गुप्ता ने सभी स्कूल वाहन चालकों की सहमती से संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून को पत्र भेजकर मांग की है कि पूर्व की भाती गाड़ियों (स्कूल वैन) की फिटनेस आशा रोड़ी देहरादून मे ही करायी जाये जो कि व्यावहारिक भी है, यदि विभाग मांग पर उचित कार्यवाही नहीं करता है तो उत्तराखण्ड स्कूल वैन ऐसोशियेशन विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगाI इस अवसर पर गगन ढींगरा, पवन पासवान, सुमित कश्यप, विपिन जोशी,अनूप कुमार, सन्नी कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
वाहन चालकों की विशेष बैठक आयोजित

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

