मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, सुनी जनसमस्याएँ

admin
1 Min Read

देहरादून 11 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसमस्याएँ सुनी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share This Article