राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत

admin
1 Min Read

देहरादून, 16 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी कैंट विधायक सविता कपूर ने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं को सदस्यता फॉर्म देकर की। जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा केअध्यक्ष सुमित पांडे ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी का 50 प्राथमिक सदस्य ऑनलाइन और ऑफलाइन बनाएगा वही भाजपा का सक्रिय सदस्य बनने का अधिकार प्राप्त करेगा। जो सक्रिय सदस्य होगा वही कार्यकर्ता मंडल व जिले का पदाधिकारी बन पाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कवाली मंडल के अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पार्षद मीरा कठैत, सतीश साहनी, रेखा निगमआदि उपस्थित थे।

Share This Article