देहरादून। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किये गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली गई। सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नेताओं ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया। गांधी पार्क जाकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान के निर्माण में शामिल सभी विद्वतजन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके उपरांत कांग्रेस भवन में संविधान के महत्व तथा संवैधानिक मूल्यों के सम्मुख उपस्थित चुनौतियों पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माण में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया। वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने संविधान निर्माण में बाबा साहब अम्बेडकर के अद्वितीय योगदान को याद किया तथा संविधान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि संविधान देश का सर्वोच्च कानून है जो पूरे देश जो एक सूत्र में पिरोता है। यह देश की सरकार और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि संवैधानिक मूल्यों की सर्वोच्चता को कायम रखें जिससे देश प्रगतिपथ पर अग्रसर रह सके। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के कारण ही यह संभव हो सका है कि देश मे सभी को समानता का अधिकार प्राप्त है। संविधान हमारी पवित्र किताब है जिसके अनुसार देश का विधान, और शासन चलता है। बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि भारतीय संविधान में वर्णित राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता, समानता, स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र इन सभी मूलभूत सिद्धान्तों से भारत शासित होता है। इन सिद्धान्तों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता में ही संविधान दिवस मनाने की सार्थकता है। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, डॉ प्रतिभा सिंह,राजकुमार जयसवाल, आलोक मेहता, पुनम कंडारी, ऋषभ सैनी, गौरव शर्मा, वीरेंद्र पंवार,सूरज छेत्री, वसीम ख़ान , ललित बद्री,लाडू, अजय धीमान,संजय भारती,अरुण बलोनी, वन्दना राही, दीपक, आदर्श सूद पर आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

